आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स के कोच पद से हटे राहुल द्रविड़

आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। संजू सैमसन के जाने की खबरों के बीच हेड कोच राहुल द्रविड़ ने टीम से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर दी है।

आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले संजू सैमसन के टीम से जाने की खबर और अब हेड कोच राहुल द्रविड़ ने भी टीम को गुड बाय कह दिया है। संजू सैमसन के फ्रेंचाइज़ी छोड़ने की अफवाहों के बीच, RR ने शनिवार (30 अगस्त) को द्रविड़ के कोचिंग पद से हटने की घोषणा की। RR ने खुलासा किया कि उन्होंने संरचनात्मक समीक्षा के तहत द्रविड़ को और बड़े पद की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया। RR में उनकी वापसी केवल एक सीजन तक ही चली।

Rahul Dravid

राहुल द्रविड़ (साभार -X IPL)

द्रविड़ के RR छोड़ने के फैसले का समय बेहद अहम है। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि सैमसन RR छोड़ना चाहते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) उन फ्रेंचाइज़ियों में से एक है जो उन्हें साइन करना चाहती हैं। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि राहुल द्रविड़ के कोचिंग पद से हटने के बाद क्या सैमसन टीम से जुड़े रहते हैं या नहीं।

End of Feed