IPL 2024 से पहले नए लुक में नजर आए राहुल तेवतिया, फैंस ने जावेद मियांदाद से की तुलना

Rahul Tewatia new look: इंडियन प्रीमियर लीग में अंतिम ओवरों में चौकों-छक्कों के लिए चर्चा में रहने वाले राहुल तेवतिया इन दिनों अपने नए लुक को लेकर हर तरफ फेमस हो रहे हैं। फैंस उनकी पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद से तुलना कर रहे हैं।

Rahul Tewatia new look: आईपीएल 2024 से पहले गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज राहुल तेवतिया झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान एक नए लुक में नजर आए। रेट्रो लुक के कारण तेवतिया का नया अंदाज सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया। प्रशंसक हैरान रह गए क्योंकि तेवतिया के लुक ने उन्हें जावेद मियांदाद और मनोज प्रभाकर जैसे पूर्व खिलाड़ियों की याद दिला दी। तेवतिया फोटो की ताजा फोटो हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन ने पोस्ट की है।

Rahul Tewatia

राहुल तेवतिया (फोटो- हरियाणा क्रिकेट बोर्ड)

तेवतिया की 212 गेंदों में 144 रनों की पारी की मदद से हरियाणा ने अपनी पहली पारी में 509 रन बनाए जिसके बाद उन्होंने मैच में झारखंड को दो बार ऑलआउट किया। टीम ने यह मैच पारी और 205 रन से जीत लिया। तेवतिया ने मैच में शतक बनाने के अलावा दो विकेट भी चटकाए। यह तेवतिया का पहला प्रथम श्रेणी शतक भी था और उम्मीद है कि इससे उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग से पहले आत्मविश्वास मिलेगा, जहां उन्होंने अपना नाम बनाया है।

End of Feed