Team India Coach: राहुल द्रविड़ ही रहेंगे टीम इंडिया के कोच, बीसीसीआई ने कार्यकाल बढ़ाने का किया ऐलान

Rahul Dravid appointed as Team India head coach: क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल की हार के बाद बीसीसीआई ने लंबे चर्चाओं के बाद टीम इंडिया के कोच का ऐलान कर दिया है। टीम ने राहुल द्रविड़ को एक बार फिर से कोच नियुक्त कर दिया है। उनके कार्यकाल को आगे बढ़ा दिया गया है।

Rahul Dravid appointed as Team India head coach: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI) ने भारतीय क्रिकेट टीम के कोच को लेकर बड़ा ऐलान किया है। बोर्ड ने एक बार फिर से राहुल द्रविड़ पर भरोसा जताया है और उन्हें हेड कोच नियुक्त कर दिया है। बोर्ड ने द्रविड़ के साथ-साथ सपोर्ट स्टाफ के कार्यकाल में भी बढ़ोंतरी कर दी है। बीसीसीआई ने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया है।

Rahul Dravid, Team India head coach

राहुल द्रविड़, भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- BCCI Twitter)

राहुल द्रविड़ ने 2021 में रवि शास्त्री की जगह कोच का पद संभाला था। उनके कार्यकाल में भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के भी फाइनल में पहुंची हालांकि वे जीत दर्ज नहीं कर पाए। इसके बावजूद कप्तान रोहित शर्मा और अजीत अगरकर ने उन पर भरोसा जताया। इसी के चलते राहुल द्रविड़ को एक बार फिर से कोच नियुक्त किया गया है।

End of Feed