राहुल द्रविड़ ने बताया क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए कैसे मददगार होगा आर्टीफीशियल इंटेलिजेंस

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और टी20 वर्ल्ड कप विजेता कोच राहुल द्रविड़ ने बताया है कि कैसे आने वाले वक्त में आर्टीफीशिलयल इंटेलिजेंस क्रिकेट के लिए मददगार साबित होगा।

मुंबई: भारत के पूर्व कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ ने शनिवार को उम्मीद जताई कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस खिलाड़ियों की चोटों की भविष्यवाणी करने में सक्षम होगी लेकिन उन्होंने क्रिकेट के खेल में प्रौद्योगिकी के अधिक उपयोग और निर्भरता के खिलाफ चेतावनी भी दी। द्रविड़ ने कहा कि प्रौद्योगिकी की प्रगति के बावजूद खिलाड़ियों की चोटों के अंदाजा लगाने के मामले में हम पीछे हैं।

Rahul Dravid

राहुल द्रविड़ (साभार Rajastan Royals)

द्रविड़ ने शनिवार को यहां ‘एएमएफआई म्यूचुअल फंड’ शिखर सम्मेलन के दौरान एक पैनल चर्चा में कहा,'खेल के मैदान पर आप ‘एआई’ के इस्तेमाल को लेकर जिन चीजों के बारे में आप वास्तव में आशान्वित हैं कि उनमें क्या वह (भविष्य में) चोटों के बारे में आगाह कर सकता है। आप बस हमारी चोटों के स्तर को देखें और वास्तव में किसी के पास इसका सटीक उत्तर नहीं है कि लोग ‘स्ट्रेस फ्रैक्चर’ का सामना क्यों कर रहे हैं। मैं उदाहरण के लिए के तौर पर तेज गेंदबाजों को होने वाले पीठ के स्ट्रेस फ्रैक्चर का जिक्र करना चाहूंगा।'

End of Feed