कौन हैं 33 साल की उम्र में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करने वाले रघु शर्मा

Raghu Sharma MI vs CSK, IPL 2026: चेन्नई के MA ​​चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस से पहले मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने रघु शर्मा को मुंबई इंडियंस की कैप दी। रघु शर्मा को पिछले साल मुंबई इंडियंस ने चोटिल विग्नेश पुथुर की जगह 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था।

Raghu Sharma MI vs CSK, IPL 2026: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच IPL 2026 का 44वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई की तरफ से लेग स्पिनर रघु शर्मा अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं। वह घरेलू क्रिकेट में पंजाब की तरफ से खेलते हैं। चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस से पहले मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने उन्हें मुंबई इंडियंस की कैप दी। रघु शर्मा को पिछले साल मुंबई इंडियंस ने चोटिल विग्नेश पुथुर की जगह 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, उस सीजन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

Raghu Sharma

रघु शर्मा (फोटो साभार- raghu_sharma23)

MI के लिए डेब्यू कर रहे रघु शर्मा

रघु शर्मा का जन्म 11 मार्च 1993 को पंजाब के जालंधर में हुआ है। वह एक अनुशासित दाएं हाथ के लेग-ब्रेक गेंदबाज हैं। जो अपनी गेंदबाजी में नियंत्रण और पारंपरिक फ्लाइट के लिए जाने जाते हैं। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले शर्मा ने पंजाब, पुडुचेरी और हाल ही में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया है। वहां उन्होंने 2024-25 की रणजी ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ एक मैच में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट लेकर अपनी छाप छोड़ी थी।

End of Feed