इंग्लैंड दौरे के लिए अचानक स्क्वॉड में हुआ बदलाव अब राधा यादव को किया गया शामिल

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट स्क्वॉड में बदलाव किया गया है। 28 जून से शुरू होने वाले पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के लिए यह बदलाव किया गया। 20 वर्षीय बाएं हाथ की स्पिनर शुचि को बायीं पिंडली में चोट लगी है।

बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव को 28 जून से शुरू होने वाले पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के लिए बृहस्पतिवार को चोटिल शुचि उपाध्याय की जगह भारतीय महिला टीम में शामिल किया गया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान में बताया कि 20 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर शुचि को बायीं पिंडली में चोट लगी है। शुचि ने पिछले महीने श्रीलंका में त्रिकोणीय श्रृंखला के दौरान वनडे में पदार्पण किया था।

radha yadav

राधा यादव (साभार-X)

बीसीसीआई ने कहा, ‘‘महिला चयन समिति ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम शुचि उपाध्याय की जगह राधा यादव को शामिल किया है।’’

End of Feed