NZ vs SA 2nd Test Day 1 Highlights: रचिन रविंद्र ने झटके 3 विकेट, न्यूजीलैंड पहले दिन के बाद मजबूत

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 13, 2024, 02:24 PM IST

NZ vs SA 2nd Test Day 1 Highlights: विश्व कप 2023 से अपनी बल्लेबाजी को लेकर सुर्खियों में आए ऑलराउंडर रचिन रविंद्र ने अब अपनी गेंद से भी धमाल मचाना शुरू कर दिया है। रविंद्र के तीन विकेट से न्यूजीलैंड दो मैचों की श्रृंखला के अंतिम टेस्ट के पहले दिन 220 रन पर छह विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका पर मानसिक बढ़त बनाने में सफल रहा।

KEY HIGHLIGHTS
  • दक्षिण अफ्रीका का न्यूजीलैंड दौरा 2024
  • न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट, पहला दिन
  • रचिन रविंद्र की शानदार गेंदबाज, कीवी टीम मजबूत

NZ vs SA 2nd Test Day 1 Highlights: कीवी ऑलराउंडर रचिन रविंद्र के तीन विकेट से न्यूजीलैंड दो मैचों की श्रृंखला के अंतिम टेस्ट के पहले दिन 220 रन पर छह विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका पर मानसिक बढ़त बनाने में सफल रहा। वामहस्त स्पिनर रविंद्र ने मध्यक्रम में जुबैर हमजा (20), कीगन पीटरसन (दो) और डेविड बेडिघम (39) के अहम विकेट चटकाये। उन्होंने अपने 21 ओवर में केवल 33 रन खर्च किये।

NZ vs SA 2nd Test Day 1 Highlights

न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट मैच (AP)

रुआन डी स्वार्ड्ट ने अपना पहला अर्धशतक लगाकर हालांकि मैच में न्यूजीलैंड की वापसी करवाई। उन्होंने 37 साल की उम्र में टेस्ट पदार्पण कर रहे ऑलराउंडर शॉन वॉन बर्ग के साथ सातवें विकेट के लिए 70 रन की अटूट साझेदारी कर ली है। स्टंप्स के समय डी स्वार्डट 55 रन और वॉन बर्ग 34 रन बनाकर क्रीज पर थे।

End of Feed