Rachin Ravindra: 1 गेंद पर 11 रन..और रचिन रवींद्र का लाजवाब अर्धशतक

Rachin Ravindra: आरसीबी के खिलाफ मैच में आखिरकार रचिन रवींद्र का बल्ला चल पड़ा। इस मैच में उन्होंने शानदार पारी खेलते हुए अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। सीएसके के लिए आज का मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है।

Rachin Ravindra: कीवी बल्लेबाज ने अपनी पहली आईपीएल अर्धशतकीय पारी के लिए शानदार मंच चुना। ऐसे मैच में जब सीएसके को जीत की दरकार थी और टीम शुरुआती झटको के बाद वापसी की कोशिश में लगी थी तब ऐसी विषम परिस्थिति में रचिन रवींद्र ने अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन की फ्री हिट गेंद पर छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया।

Rachin Ravindra

रचिन रवींद्र (साभार-IPL)

31 गेंद में जड़ा अर्धशतक

218 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की ओर से रचिन रवींद्र ने छक्का मारकर 31 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर रचिन रवींद्र ने 5 चौका और 2 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने गुजरात के खिलाफ 46 रन की पारी खेली थी जहां वह 4 रन से चूक गए थे। हालांकि, वह अपनी इस पारी को ज्यादा बड़ा नहीं कर पाए और 37 गेंद में 61 रन बनाकर रन आउट हो गए।

End of Feed