CSK vs GT: लगातार दूसरे मैच में रचिन की धूम, 4 रन से पहला अर्धशतक चूके रवींद्र

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 26, 2024, 10:43 PM IST

CSK vs GT: गुजरात के खिलाफ अपने दूसरे मैच में भी सीएसके के ओपनर बल्लेबाज ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। हालांकि, रचिन रवींद्र अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए और 4 रन से चूक गए। इससे पहले रचिन नें पहले मुकाबले में भी चेन्नई को अच्छी शुरुआत दी थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • चेन्नई और गुजरात का मैच
  • रचिन रवींद्र का शानदार प्रदर्शन
  • 62 रन की ओपनिंग साझेदारी

CSK vs GT: चेपॉक के मैदान में सीएसके के ओपनर बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने लगातार शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। रचिन आईपीएल के अपने पहले अर्धशतक से केवल 4 रन से चूक गए। उन्होंने 19 गेंद में 46 रन की विस्फोटक पारी खेली। रचिन ने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए। इतना ही नहीं टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके को उन्होंने अच्छी शुरुआत दिलाई। रचिन ने रुतुराज गायकवाड़ के साथ पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की। दोनों ने केवल 32 गेंद में यह साझेदारी की।

Rachin Ravindra Explosive Batting

रचिन रवींद्र (साभार-IPL)

रचिन रवींद्र का शानदार प्रदर्शन जारी

यह रचिन रवींद्र को डेब्यू आईपीएल सीजन है और उन्होंने लगातार दूसरे मैच में अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। पहले मुकाबले में रचिन रवींद्र ने 15 गेंद में विस्फोटक 37 रन की पारी खेली थी, जिसके दम पर चेन्नई ने आरसीबी को 6 विकेट से पटखनी देकर जीत के साथ शुरुआत की थी। अब 46 रन की पारी के साथ रचिन ने ऑरेंज कैप की सूची में तीसरे नंबर पर जगह बना ली है। अब उनसे आगे केवल विराट कोहली और सैम करन जैसे बल्लेबाज हैं। रचिन 2 मैच में 83 रन बना चुके हैं।

End of Feed