दक्षिण अफ्रीका पूर्व कप्तान ने कहा, टी20 विश्व कप 2026 में टीम के इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहेगा अहम

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान जेपी डुमिनी ने कहा है कि भारत और श्रीलंका की मेजबानी में आयोजित होने जा रहे टी20 विश्व कप 2026 में ये दो खिलाड़ी उनकी टीम के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।

नई दिल्ली: पूर्व स्टार बल्लेबाज जेपी डुमिनी ने का मानना है कि भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए क्विंटन डिकॉक और मार्को यानसेन जैसे खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी अहम रहेगा। दक्षिण अफ्रीका में चल रही एसए20 लीग में विकेटकीपर बल्लेबाज डिकॉक का बल्ला खूब रन उगल रहा है लेकिन ऑलराउंडर यानसेन ने पिछले कुछ समय में सभी प्रारूपों में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। एसए20 लीग के मौजूदा सत्र में 205 रन के साथ डिकॉक फिलहाल दूसरे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं।

South Africa Cricket team

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

डुमिनी ने ‘एसए20’ द्वारा आयोजित ऑनलाइन मीडिया बातचीत के दौरान कहा,'अगर आप क्विंटन डिकॉक के नजरिए से सोचें तो कुछ समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर रहने के बाद और वह जिस तरह के प्रतिस्पर्धी हैं उसे देखते हुए वह निश्चित रूप से चाहते हैं कि उन्हें चयनकर्ताओं और टीम से जो समर्थन मिल रहा है उसके हिसाब से वह प्रदर्शन करें और वह निश्चित रूप से ऐसा करते भी हैं। आप जानते हैं कि अगर क्विंटन डिकॉक अच्छी फॉर्म में होते हैं तो इससे हमेशा दक्षिण अफ्रीकी टीम का मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ता है। तो उम्मीद है कि फरवरी में होने वाले टी20 विश्व कप तक यह जारी रहेगा।'

End of Feed