कभी अपनी गेंदबाजी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों की नाक में दम करने वाले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक अंजाने और बिन बुलाए मेहमान से टक्कर लेते दिख रहे हैं। अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले ग्लेन मैक्ग्रा ने इस वीडियो में बड़ी ही आसानी से इस अजगर के बच्चे को एक डंडे के सहारे बाहर निकाल रहे हैं।
ग्लेन मैग्राथ (स्क्रीनग्रैब)
मैक्ग्रा ने एक नहीं 3 अजगर के बच्चे को निकाला बाहर
ग्लेम मैक्ग्रा ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें उन्होंने अपनी पत्नी का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा 'सारा मैक्ग्रा के भरपूर प्रोत्साहन और समर्थन के बाद घर में मौजूद सभी 3 कोस्टल कार्पेट अजगरों को सुरक्षित वापस झाड़ी में छोड़ दिया गया' इस वीडियो में मैक्ग्रा बड़ी ही अच्छी तकनीक से बिना किसी खतरे के घर से बाहर कर रहे हैं।
