ODI World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी से मोहाली को क्यों रखा बाहर, पंजाब के खेल मंत्री ने पूछा सवाल

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 1, 2023, 11:02 AM IST

ODI World Cup 2023, Punjab Sports Minister: भारत की मेजबानी में इस साल के अंत में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी। 10 अलग-अलग जगहों पर सभी मुकाबले खेले जाएंगे। लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले वेन्यू का मामला बढ़ता जा रहा है। अब पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने वेन्यू को लेकर बड़ा बयान दिया है।

ODI World Cup 2023, Punjab Sports Minister: क्रिकेट का महाकुंभ यानी वनडे वर्ल्ड कप का आगाम 5 अक्टूबर से दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होगा। भारत की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट का शेड्यूल पिछले दिनों जारी किया गया। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारत के 10 अलग-अलग जगहों पर खेले जाएंगे। लेकिन इस लिस्ट में मोहाली को मेजबानी नहीं मिली है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही वेन्यू विवाद सामने आ गया है। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने पूछा कि वनडे वर्ल्ड कप के वेन्यू लिस्ट से मोहाली को बाहर क्यों रखा गया।

IS Bindra PCA Stadium

आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली। (फोटो- मोहनदास मेनन के ट्विटर से)

मोहाली को बाहर करने का मानदंड क्या है?

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह को पत्र लिखकर उन मानदंडों पर सवाल उठाया, जिसके तहत आईसीसी वर्ल्ड कप के दौरान मैच की मेजबानी करने वाले शहरों की सूची से मोहाली को बाहर कर दिया गया। बीसीसीआई प्रमुख को लिखे अपने पत्र में हेयर ने कहा कि पंजाब के पास सबसे अच्छा खेल बुनियादी ढांचा है। उन्होंने यह भी बताया कि मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम को दो वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबलों की मेजबानी करने का भी गौरव प्राप्त है।

End of Feed