IPL 2025: रिकी पॉन्टिंग की एंट्री के बाद पंजाब किंग्स ने सपोर्ट स्टाफ को लेकर किया बड़ा फैसला

रिकी पॉन्टिेंग के पंजाब किंग्स का नया हेड कोच नियुक्त होने के बाद टीम मैनेजमेंट ने सपोर्ट स्टाफ को लेकर बड़ा फैसला किया है। सपोर्ट स्टाफ में एक नए कंगारू प्लेयर की एंट्री हो सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पंजाब किंग्स के सपोर्ट स्टाफ में बरकरार रहेंगे सुनील जोशी और ब्रैड हेडिन
  • बतौर गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स की हो सकती है टीम में एंट्री
  • रिकी पॉन्टिंग के साथ पंजाब ने बतौर हेड कोच किया है चार साल का करार

नई दिल्ली: पंजाब किंग्स ने नये मुख्य कोच रिकी पॉटिंग के आने के बाद अपने ज्यादातर सहयोगी स्टाफ को बरकरार रखने का फैसला किया है जिसमें सिर्फ तेज गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के लिए टीम से जुड़ने की संभावना है। पिछले महीने मुख्य कोच नियुक्त किए गए पॉटिंग ने दिल्ली कैपिटल्स में मुख्य कोच रहते हुए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जेम्स होप्स की सेवाएं ली थीं।

Ricky Ponting

रिकी पॉन्टिंग(साभार Delhi Capitals)

पुराने सपोर्ट स्टाफ को रखा जाएगा बरकरार, होप्स की होगी एंट्री

स्पिन गेंदबाजी कोच सुनील जोशी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण कोच ब्रैड हैडिन और ट्रेवर गोंजाल्विस को आगामी सत्र के लिए बरकरार रखा गया है। बेलिस पिछले साल मुख्य कोच थे और संजय बांगड़ क्रिकेट डेवलपमेंट प्रमुख थे। लेकिन दोनों अब कोचिंग सेट अप से बाहर हैं। आईपीएल के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया,'ब्रैड हैडिन और सुनील को बरकरार रखा गया है। जेम्स होप्स के तेज गेंदबाजी कोच बनने की संभावना है।'

End of Feed