IND vs NZ 1st Test Highlights : भारत आकर 'शेर' बनीं न्यूजीलैंड की टीम, बेंगलुरु में रोहित सेना को किया ढेर
IND VS NZ Day 5 Highlights: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारत को पहले टेस्ट मैच में 8 विकेट से मात दे दी है। आइए जानते हैं मैच की हाईलाइट्स, स्कोरकार्ड समेत हर जानकारी
IND vs NZ 1st Test Highlights : भारत आकर 'शेर' बनीं न्यूजीलैंड की टीम, बेंगलुरु में रोहित सेना को किया ढेर
मैच की बात करें तो पहली पारी में भारतीय टीम 46 रन पर ढेर हो गई थी इसके बाद दूसरी पारी में भारतीय टीम ने करारा जवाब दिया और 462 रन बनाकर ढेर हो गई। भारतीय टीम पहली पारी में 356 रन से पहली पारी में पछड़ने के बाद 106 रन के अंतर से बढ़त हासिल करने में सफल रही। ऐसे में जीत के लिए पाचवें दिन भारतीय टीम को 10 विकेट चटकाने की जरूरत थी और न्यूजीलैंड को 107 रन बनाने थे जिसमें वह सफल रही।
पहली पारी में 46 रन पर ढही टीम इंडिया
मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआत से ही टिम साउदी और मैट हेनरी ने परेशान करना शुरू कर दिया। बारिश के चलते आसमान मे बादल छाए हुए थे और गेंद हर तरफ स्विंग हो रही थी। ऐसे में पहले तो टीम ने धीमी शुरुआत की लेकिन रोहित ने अपना संयम खो दिया और 7वें ओवर में आउट हो गए। इसके बाद तीसरे नंबर पर आए कोहली को विलियम ओ रुर्के ने बाउंस से परेशान किया और डक पर आउट कर दिया। इसके बाद यशस्वी और पंत ने साझेदारी की लेकिन 20वें ओवर में यशस्वी के विकेट के बाद जो झड़ी शुरू हुई जो रुकी नहीं। भारत की तरफ से 5 खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी चैंपियन बनकर उभरे और 5 विकेट ले लिए। इसके अलावा विलियम ओ रूर्के ने भी 4 विकेट झटके।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।
ट्रेवलिंग रिजर्व: हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम
टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल (केवल पहला टेस्ट), मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, विल ओ'रुरके, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, जैकब डफी, ईश सोढ़ी (केवल दूसरा और तीसरा टेस्ट), टिम साउथी, केन विलियमसन, विल यंग।
