IPL विंडो में बदलाव की जूही चावला ने की उठाई मांग, समर्थन में आए नेस वाडिया

कोलकाता नाइट राइडर्स की सह-मालकिन जूही चावला द्वारा आईपीएल की शुरुआत जनवरी में कराए जाने के विचार का पंजाब किंग्स के सह मालिक नेस वाडिया ने समर्थन किया है।

नई दिल्ली: पंजाब किंग्स के सह-मालिक नेस वाडिया ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की सह-मालकिन जूही चावला के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के कार्यक्रम में बदलाव करके इसे जनवरी में शुरू करने के विचार का समर्थन किया है। जूही चावला ने कहा था कि आईपीएल को मार्च के आखिर के बजाय जनवरी में शुरू करना चाहिए।

Ness Wadia

नेस वाडिया (फोटो क्रेडिट AI Generated)

जनवरी में IPL के आगाज पर नहीं है आपत्ति

वाडिया ने इस पर प्रतिक्रिया करते हुए पीटीआई से कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट कैलेंडर में आईपीएल के लिए ’विंडो’ मिलती है तो उन्हें इसके कार्यक्रम में बदलाव करने में किसी तरह की आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा,'अगर इसके लिए विंडो (जब घरेलू या अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट नहीं खेले जा रहे हों) मिलती है तो ऐसा करना अच्छा होगा। मार्च-मई में थोड़ी गर्मी भी पड़ती है। कभी-कभी बारिश भी हो जाती है। लेकिन यह ’विंडो’ मिलने पर निर्भर है। आईपीएल सबसे बड़ी लीग है और अगर समय इजाजत देता है तो ऐसा करने में किसी तरह की परहेज नहीं होनी चाहिए।'

End of Feed