CSK vs PBKS: पंजाब का चेन्नई के खिलाफ विजय अभियान जारी, लगातार पांचवें मैच में दी मात

  • Agency by: Agency
  • Updated May 2, 2024, 03:02 AM IST

चेन्नई सुपर किंग्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में बुधवार को चेपॉक में खेले गए मुकाबले में 7 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब के खिलाफ यह चेन्नई की लगातार पांचवीं हार है।

KEY HIGHLIGHTS
  • चेन्नई को पंजाब किंग्स ने घर पर हराया
  • चेन्नई को मिली 10वें मैच में पाचंवीं हार
  • हार के बाद भी अंक तालिका में चौथे पायदान चेन्नई काबिज

Chennai Super Kings vs Punjab Kings:राहुल चाहर और हरप्रीत बराड़ की शानदार फिरकी गेंदबाजी के बाद जॉनी बेयरस्टो (30 गेंद में 46 रन) और रिली रोसेयु (23 गेंद में 43 रन) की आक्रामक बल्लेबाजी से पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में बुधवार को यहां चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को 13 गेंद शेष रहते सात विकेट से हराया।

CSK vs PBKS

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स(साभार IPL/BCCI)

चेन्नई को मिली 10 मैच में पांचवीं हार

राहुल चाहर और बराड़ ने दो-दो विकेट चटकाने के अलावा अपने कोटे के चार-चार ओवर में बिना कोई बाउंड्री खाये क्रमश: 16 और 17 रन दिये। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की 48 गेंद में 62 रन की पारी के दम पर सीएसके ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर सात विकेट पर 162 रन बनाये। पंजाब ने 17.5 ओवर में तीन विकेट पर लक्ष्य हासिल कर 10 मैचों में चौथी जीत दर्ज की। चेन्नई की 10 मैचों में यह पांचवीं हार है।

End of Feed