देश के लिए खड़ा रहा एक बेटा, रिंकू की मंगेतर प्रिया सरोज ने लिखा भावुक पोस्ट

टी20 वर्ल्ड चैंपियन प्रिया सरोज ने रिंकू सिंह के लिए एक भावुक पोस्ट लिखा। रविवार को न्यूजीलैंड को हराकर सूर्या एंड कंपनी ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई। अब रिंकू की मंगेतर ने टीम इंडिया के साथ-साथ उनके हिम्मत को सलाम करते हुए एक पोस्ट लिखा।

न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी टीम इंडिया के सदस्य रिंकू सिंह भले ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी बल्लेबाजी से कोई कमाल नहीं कर पाए हो, लेकिन पिता के निधन के बावजूद उनका टीम के साथ बने रहना यह साफ दिखाता कि क्रिकेट का उनके जीवन में कितना महत्व है। रिंकू सिंह ने इस टी20 वर्ल्ड कप में 5 मुकाबले खेले जिसमें उनके नाम 8 की औसत से केवल 24 थे। लेकिन बात उनकी जीवटता की होनी चाहिए जो पिता की मौत के अगले दिन ही टीम के साथ मौजूद थे। अब जबकि टीम इंडिया ने घर पर टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया है, तब रिंकू सिंह की मंगेतर और मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज ने उनकी हिम्मत को सलाम करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा है।

prira saroj post

प्रिया सरोज पोस्ट (साभार-X)

देश के लिए डटकर खड़ा रहा एक बेटा

प्रिया सरोज ने रिंकू की टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा 'कुछ दिन स्याही से लिखे जाते हैं, लेकिन 8 मार्च जैसे दिन इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो जाते हैं। यह वह दिन है जब टीम इंडिया ने ICC Men's T20 World Cup जीतकर हर भारतीय के दिल को गर्व से भर दिया, एक ऐसा पल जिसे यह राष्ट्र पीढ़ियों तक याद रखेगा और मनाता रहेगा।

End of Feed