'किसी ने मुफ्त में पा लिया': टीम इंडिया के ऐलान के बाद पृथ्वी शॉ ने किया ऐसा ट्वीट, हुआ वायरल

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 28, 2022, 07:27 PM IST

Prithvi Shaw tweet, India Squad for Sri Lanka T20I, ODI Series 2023: भारत-श्रीलंका टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान के बाद भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का एक अजीबोगरीब ट्वीट काफी वायरल हुआ है। लोग सोशल मीडिया पर इस ट्वीट के अलग-अलग मतलब निकालने में जुटे हुए हैं।

India squad for Sri Lanka Series: मंगलवार रात बीसीसीआई ने भारत बनाम श्रीलंका टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। चयनकर्ताओं ने टी20 सीरीज को एक युवा रूप दिया है जबकि वनडे टीम में सीनियर-जूनियर खिलाड़ियों का मिश्रण नजर आया। टी20 टीम में कुछ नए चेहरे भी नजर आए। लेकिन कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो टीम में वापसी की उम्मीद लगाए बैठे थे लेकिन ऐसा हो ना सका। उन्हीं में एक हैं भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw)।

prithvi_shaw

पृथ्वी शॉ (Instagram)

पृथ्वी शॉ जाहिर तौर पर निराश होंगे क्योंकि वो उम्मीद कर रहे होंगे कि साल की शुरुआत में उनको देश से खेलने का मौका मिले, लेकिन ना वनडे और ना टी20 टीम में उनका नाम नजर आया। टीम के ऐलान के बाद पृथ्वी शॉ ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दो वीडियो शेयर किए। इन पोस्ट का इशारा किस तरफ था ये तो पता नहीं लेकिन इसमें वो कुछ ना कुछ कहना जरूर चाह रहे थे।

End of Feed