ICC World Cup 2023: शोएब अख्तर ने बताया भारतीय टीम विश्व कप के दौरान क्यों होगी दबाव में?

  • Agency by: भाषा
  • Updated Sep 8, 2023, 12:00 AM IST

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बताया है कि आगामी विश्व कप के दौरान भारतीय टीम अपने घर पर क्यों होगी दबाव में? उन्होंने बताया है कि पाकिस्तानी टीम का भी इस दौरान कैसा हाल रहेगा।

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का मानना है कि अपनी मेजबानी में खेलने और मीडिया की सुर्खियों में होने के कारण आगामी विश्व कप में भारतीय टीम काफी दबाव में होगी। शोएब ने कहा कि दुनिया की नंबर एक वनडे टीम पाकिस्तान के लिये यह खिताब जीतने का सुनहरा मौका है जिससे गंभीर आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे देशवासियों को खुश होने का एक मौका मिलेगा।

Indian Cricket team-Shoaib Akhtar

भारतीय क्रिकेट टीम और शोएब अख्तर

घरेलू दर्शकों के सामने खेलने का होगा दबाव

भारत ने 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद कोई आईसीसी खिताब नहीं जीता है। शोएब ने स्टार स्पोटर्स द्वारा आयोजित वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा,'पाकिस्तान भारत में एकदम अकेला होगा। उस पर कोई दबाव नहीं होगा। अपनी मेजबानी में अपने दर्शकों के सामने खेलने का दबाव भारत पर होगा। हम बेहतर खेलेंगे।'

End of Feed