Fastest T20 Fifty: भारतीय ऑलराउंडर प्रेमा रावत ने मंगलवार को उत्तराखंड और हैदराबाद के बीच खेले गए टी20 मैच में अपनी बल्लेबाजी से सनसनी मचा दी। उन्होंने टी20 क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा और हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने 14 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्के की दम पर अपना अर्धशतक पूरा किया और टी20 में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 24 वर्षीय खिलाड़ी ने 357 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना के नाम है, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी। लेकिन टी20 की बात करें तो अब यह रिकॉर्ड प्रेमा रावत के नाम हो गया है।
प्रेमा रावत (साभार-X)
इंग्लैंड की मैरी केली और ऑस्ट्रेलिया की लौरा हैरिस ने भी घरेलू क्रिकेट में 15 गेंदों में अर्धशतक बनाए हैं। उनकी इस पारी के दम पर उत्तराखंड ने हैदराबाद को 89 रन से हराया। रावत की नाबाद 50 रन की विस्फोटक पारी की बदौलत उत्तराखंड ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट पर 187 रन बनाए। प्रेमा रावत के अलावा सलामी बैचर राघवी बिष्ठ ने शानदार 72 रन की पारी खेली। इसके जवाब में हैदराबाद की टीम आठ विकेट पर 98 रन ही बना सकी। प्रेमा रावत ने गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 12 रन देकर दो विकेट झटके।
