प्रसिद्ध कृष्णा का गेंदबाजों को साफ संदेश- IPL में गलती की गुंजाइश बेहद कम

IPL 2026: गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने गेंदबाजों को साफ मैसेज दिया है। उनका कहना है कि विविधता नहीं होगी तो सर्वाइवल मुश्किल है। प्रसिद्ध का मानना है कि औसत स्कोर नीचे लाने के लिए गेंदबाजों को लगातार मेहनत करनी होगी।

IPL 2026 में बल्लेबाजों का राज चल रहा है। 200+ स्कोर आम बात हो गई है। ऐसे में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने गेंदबाजों को साफ मैसेज दिया है। उनका कहना है कि, 'विविधता नहीं होगी तो सर्वाइवल मुश्किल है।' प्रसिद्धप्रसिद्ध ने PTI से कहा, 'ये हाई लेवल टूर्नामेंट है। यहां गलती की गुंजाइश बहुत कम है। गेंदबाज को पिच, मैदान और बल्लेबाज के हिसाब से तैयारी करनी पड़ती है। सही गेंद डालो, बल्लेबाज की मंशा पढ़ो और प्लान पर 100% टिके रहो।' उनका मानना है कि औसत स्कोर नीचे लाने के लिए गेंदबाजों को लगातार मेहनत करनी होगी। विविधता होना बहुत जरूरी है। एक ही टाइप की बॉलिंग से काम नहीं चलेगा।

Prasidha Krishna

प्रसिद्ध कृष्णा (IPL/BCCI)

धीमे बाउंसर से मिला फायदा

प्रसिद्ध ने इस सीजन धीमे बाउंसर का जबरदस्त इस्तेमाल किया है। इसकी कहानी भी दिलचस्प है। वो कहते हैं कि सब आत्मविश्वास का खेल है। "टीम का सपोर्ट हो और खुद पर भरोसा हो तो चीजें क्लिक करती हैं। लेकिन इसके पीछे घंटों की मेहनत है।" प्रसिद्ध के मुताबिक हर गेंदबाज की ताकत अलग होती है। "टेस्ट वाली हार्ड लेंथ कारगर है, पर यॉर्कर और धीमे बाउंसर के भी तरीके होते हैं। मलिंगा और बुमराह ने किया है। देखना ये है कि आपकी स्ट्रेंथ क्या है और हालात क्या मांगते हैं।"

End of Feed