PM नरेंद्र मोदी सहित दिग्गजों ने दी अश्विन को 500 टेस्ट विकेट पूरे करने पर बधाई

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 16, 2024, 10:57 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य दिग्गजों ने रविचंद्रन अश्विन को टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे करने पर बधाई दी है। जानिए किसने क्या कहा?

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 500 टेस्ट विकेट लेने की असाधारण उपलब्धि के लिए ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की प्रशंसा की। अश्विन शुक्रवार को राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान अनिल कुंबले के बाद 500 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गये। इंग्लैंड के जैक क्रॉली अश्विन का 500वां टेस्ट शिकार बने।

R Ashwin PM Narendra Modi

रविचंद्रन अश्विन और पीएम नरेंद्र मोदी

500 विकेट हैं अश्विन की दृढ़ता और कौशल का प्रमाण

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर अश्विन को बधाई देते हुए कहा,'रविचंद्रन अश्विन को 500 टेस्ट विकेट लेने की असाधारण उपलब्धि पर बधाई। उनकी यात्रा और उपलब्धियां उनके कौशल और दृढ़ता का प्रमाण हैं। वह आगे और उपलब्धियां हासिल करें, उन्हें मेरी शुभकामनायें।' अश्विन यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे ऑफ स्पिनर बने और कुंबले के बाद भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं। कुंबले ने अपने करियर में 619 विकेट झटके हैं।

End of Feed