विश्व विजेता महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने पीएम मोदी से की मुलाकात, दिया खास तोहफा

PM Modi Meets Indian Blind Cricket Team: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को भारतीय महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम से मुलाकात की जिसने कोलंबो में नेपाल को सात विकेट से हराकर शुरूआती दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रचा।महिला सीनियर टीम के वनडे विश्व कप में पहला खिताब जीतने के कुछ ही दिन बाद भारतीय महिला दृष्टिबाधित टीम ने छह टीमों के इस टूर्नामेंट में जीत हासिल की।

PM Modi Meets Indian Blind Cricket Team: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम से आज (गुरुवार) नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर मुलाकात की। नेपाल को हराकर इस वैश्विक टूर्नामेंट को जीतने वाली टीम की कप्तान दीपिका टीसी के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री को एक हस्ताक्षरित बैट भेंट किया, जो क्रिकेट जगत में एक अद्भुत और यादगार पल बन गया।

PM Modi meets Blind cricket team

पीएम मोदी ने ब्लाइंड क्रिकेट टीम से की मुलाकात (फोटो- Screengrab/Narendramodi youtube)

विश्व चैंपियंस के साथ पीएम मोदी की मुलाकात

कोलंबो में नेपाल को हराकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला टीम ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और अपनी जीत की ट्रॉफी उन्हें दिखाई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भी एक मैच बॉल पर हस्ताक्षर किए और टीम को भेंट की। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में प्रधानमंत्री को चैंपियन खिलाड़ियों को मिठाई बांटते और पूरी टीम के साथ फोटो खिंचवाते हुए देखा गया। उन्होंने टीम की शानदार उपलब्धि के लिए सभी सदस्यों को बधाई दी।

End of Feed