IND-W vs SA-W Test Match: भारत-दक्षिण अफ्रीका महिला टेस्ट मैच में इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 27, 2024, 05:38 PM IST

IND-W vs SA-W Test Match: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच शुक्रवार से एकमात्र टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है। इस मैच में कई भारतीय खिलाड़ियों पर नजरें रहने वाली हैं। इनमें अधिकतर युवा खिलाड़ियों से उम्मीदें हैं। कुछ खिलाड़ी जो डेब्यू करने जा रही हैं उन पर सभी की निगाहें होंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-दक्षिण अफ्रीका महिला टेस्ट मैच
  • शुक्रवार से शुरू होगा मुकाबला
  • भारत की युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

India Women vs South Africa Women Test Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम शुक्रवार से यहां शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में जब आमने-सामने होंगी तो युवा विशेषकर पदार्पण करने वाली खिलाड़ियों पर सभी की निगाह टिकी रहेगी। महिला खिलाड़ियों को टेस्ट क्रिकेट खेलने का कम मौका मिलता है और ऐसे में भारतीय टीम में शामिल कम से कम पांच खिलाड़ियों को यहां पदार्पण करने का मौका मिल सकता है।

India Women vs South Africa Women Test Match

भारत-दक्षिण अफ्रीका महिला टेस्ट मैच प्रिव्यू (Instagram)

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम एक दूसरे के खिलाफ लगभग एक दशक बाद टेस्ट मैच खेलेंगी। भारत ने इस मैच से पहले तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया था और उसकी टीम जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी। उमा छेत्री, प्रिया पूनिया, सायका इशाक, अरुंधति रेड्डी और शबनम शकील को अपना पहला टेस्ट मैच खेलने का मौका मिल सकता है और उनके प्रदर्शन पर सभी की निगाह टिकी रहेगी।

End of Feed