WC 2023: भारत यात्रा से दो दिन पहले तक पाकिस्तानी टीम को वीज नहीं मिलने पर PCB ने ICC से किया संपर्क

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 25, 2023, 07:14 PM IST

PCB reach out to ICC, World Cup 2023: पीसीबी ने वीजा मुद्दों के कारण विश्व कप के लिए पाकिस्तानी टीम की भारत यात्रा में देरी पर सोमवार को आईसीसी के समक्ष गंभीर चिंता जताते हुए दावा किया कि इससे टीम की तैयारी प्रभावित हो रही है। पीसीबी ने आईसीसी को लिखा कि वह अब भी इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग से वीजा मंजूरी का इंतजार कर रहा है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने वीजा मुद्दों के कारण विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम की भारत यात्रा में देरी पर सोमवार को आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के समक्ष गंभीर चिंता जताते हुए दावा किया कि इससे टीम की तैयारी प्रभावित हो रही है। पीसीबी ने आईसीसी को लिखा कि वह अब भी इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग से वीजा मंजूरी का इंतजार कर रहा है।

World Cup 2023, PCB reaches out to ICC for PAK team VISA issues

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (AP)

पाकिस्तान को अभ्यास मैच के लिए 27 सितंबर को हैदराबाद पहुंचने से पहले दुबई में दो दिवसीय ‘टीम बॉन्डिंग’ सत्र आयोजित करना था। भारतीय वीजा पर अनिश्चितता के कारण दुबई के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम हैदराबाद में दो अभ्यास मैच के बाद विश्व कप के इतने ही मुकाबले खेलेगी। टीम को 29 सितंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला अभ्यास मैच खेलना है।

End of Feed