Asia Cup 2023: रिश्तों में खटास के बीच PCB ने जय शाह को भेजा उद्घाटन समारोह का न्योता

  • Agency by: भाषा
  • Updated Aug 19, 2023, 06:30 AM IST

Asia Cup 2023: एशिया कप का आगाज 30 अगस्त से हो रहा है। इस बार लंबे वक्त बाद पाकिस्तान की अगुआई में इसका आयोजन हो रहा है। इससे पहले पीसीबी ने बीसीसीआई के सचिव जय शाह को ओपनिंग सेरेमनी में आने का निमंत्रण भेजा है। भारत अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव एवं एसीसी (एशियाई क्रिकेट परिषद) के अध्यक्ष जय शाह को 30 अगस्त को मुल्तान में पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेले जाने वाले एशिया कप के उद्घाटन मैच में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। पीसीबी ने कहा कि शाह के अलावा उसने एशियाई क्रिकेट परिषद से जुड़े कई और बोर्ड प्रमुखों को भी उद्घाटन मैच के लिए आमंत्रित किया है।

INDIA VS pak

भारत बनाम पाकिस्तान (साभार-Twitter)

पीसीबी के एक सूत्र ने कहा कि शाह को निमंत्रण भेजा गया है लेकिन उनके पाकिस्तान आने की संभावना काफी कम है। सूत्र ने कहा, ‘‘पीसीबी के अध्यक्ष जाका अशरफ ने आईसीसी की बैठक के दौरान डरबन में जय शाह को मौखिक रूप से निमंत्रण दिया था। बोर्ड ने अब औपचारिक निमंत्रण भेजा है।’’

End of Feed