IND vs PAK: बॉयकॉट मामले में आईसीसी और पीसीबी की बातचीत, मांगा स्पष्टीकरण

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में आगामी 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मुकाबला होगा या नहीं, इसको लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। रिपोर्ट की मानें तो पीसीबी और आईसीसी इस मसले पर बातचीत कर रही है। फैंस को उम्मीद है कि जल्द इस पर कोई फैसला आएगा।

IND vs PAK: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पाकिस्तान से यह स्पष्ट करने को कहा है कि भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच खेलने से इनकार को सही ठहराने के लिए ’फोर्स मेज्योर (अप्रत्याशित या नियंत्रण से बाहर की स्थिति)’ प्रावधान कैसे लागू किया जा सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इस मामले में सरकार पर जिम्मेदारी डालते हुए खुद को स्थिति से अलग करने की कोशिश की थी। पीसीबी ने हालांकि आईसीसी से बातचीत शुरू कर दी है जिससे अब उम्मीद की एक किरण नजर आ रही है। आईसीसी के एक निदेशक ने उम्मीद जताई कि 15 फरवरी को होने वाला यह महत्वपूर्ण मुकाबला होगा।

India vs Pakistan

भारत और पाकिस्तान (साभार-ICC)

उन्होंने कहा, ’’बातचीत शुरू हो गई है।’’

End of Feed