चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान न आने पर पीसीबी की मुआवजे की मांग

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 26, 2023, 07:20 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी में न आने की सूरत में बीसीसीआई से मुआवजे की मांग की। पीसीबी के एक विश्ववस्त सूत्र ने रविवार को पीटीआई को बताया कि आईसीसी ने पाकिस्तान को टूर्नामेंट के मेजबान के रूप में चुना है लेकिन उसने अभी तक उसके साथ मेजबानी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से चैम्पियंस ट्राफी 2025 के मेजबानी अधिकार के करार पर उसके साथ हस्ताक्षर करने का आग्रह किया और साथ ही जोर दिया कि अगर भारत राजनीतिक और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उनके देश की यात्रा करने से इनकार करता है तो पीसीबी को इसकी भरपायी की जानी चाहिए।

Pakistan Cricket Team

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (साभार-AP)

पीसीबी के एक विश्ववस्त सूत्र ने रविवार को पीटीआई को बताया कि आईसीसी ने पाकिस्तान को टूर्नामेंट के मेजबान के रूप में चुना है लेकिन उसने अभी तक उसके साथ मेजबानी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।

End of Feed