भारत को 'दुश्मन मुल्क' कहा था, जानिए अब पाकिस्तानी टीम का स्वागत देखकर क्या बोले PCB अध्यक्ष जका अशरफ

  • Agency by: भाषा
  • Updated Sep 29, 2023, 07:36 PM IST

Zaka Ashraf on Welcome of Pakistan Cricket Team in India: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को दुश्मन मुल्क कहने वाले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष जका अशरफ के बोल अब बदल गए हैं। भारत में विश्व कप 2023 के लिए आई पाकिस्तानी टीम का स्वागत देखकर वो भी अभिभूत हैं।

भारत को ‘दुश्मन मुल्क’ कहने वाले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष जका अशरफ अब भारतीयों के आथित्य से अभिभूत हैं और उन्होंने कहा कि जिस तरह से पाकिस्तानी टीम का हवाई अड्डे पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया उससे दोनों देशों के प्रशंसकों का खिलाड़ियों के प्रति प्यार का पता चलता है।

Zaka Ashraf

जका अशरफ (AP File)

पाकिस्तान की टीम बुधवार को हैदराबाद पहुंची थी जो पिछले सात वर्षों में उसका भारत का पहला दौरा है।

End of Feed