पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि उनकी टीम सिर्फ इस शर्त पर अहमदाबाद में खेलेगी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 7, 2023, 05:46 PM IST

PCB Chief Najam Sethi on playing WC match in Ahmedabad: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी ने आईसीसी के चेयरमैन ग्रेग बार्कले को विश्व कप के दौरान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ खेलने को लेकर अपनी आशंकाओं से अवगत करा दिया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी ने आईसीसी के चेयरमैन ग्रेग बार्कले को विश्व कप के दौरान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ खेलने को लेकर अपनी आशंकाओं से अवगत करा दिया है । सूत्रों ने यह जानकारी दी। पीसीबी अपने मैच कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरू में खेलना चाहता है।

WC 2023, PCB Chief says Pakistan will play in Ahmedabad only if Final

भारत बनाम पाकिस्तान (AP File)

बार्कले और आईसीसी महाप्रबंधक ज्यौफ अलार्डिस हाल ही में पीसीबी अधिकारियों से यह आश्वासन लेने आये थे कि वे वनडे विश्व कप में अपने मैच तटस्थ स्थान पर कराने की मांग नहीं करेंगे चूंकि एसीसी ‘हाइब्रिड मॉडल’ पर एशिया कप के मैचों की मेजबानी की उनकी मांग ठुकराने जा रहा है ।

End of Feed