'हम टी20 विश्व कप खेलेंगे या नहीं...,' बांग्लादेश के हटने के बाद PCB चीफ की धमकी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने शनिवार को कहा कि आगामी टी20 विश्व कप में राष्ट्रीय टीम की भागीदारी पर अंतिम फैसला देश की सरकार करेगी। नकवी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह मामला प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के समक्ष रखा जाएगा, जो फिलहाल देश से बाहर हैं और उनकी वापसी के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा।

लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने शनिवार को कहा कि आगामी टी20 विश्व कप में राष्ट्रीय टीम की भागीदारी पर अंतिम फैसला देश की सरकार करेगी। यह बयान ऐसे समय आया है, जब बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है।

PCB (2)

पाकिस्तान ने दी आईसीसी को धमकी।

नकवी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह मामला प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के समक्ष रखा जाएगा, जो फिलहाल देश से बाहर हैं और उनकी वापसी के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा।

End of Feed