Pakistan Squad Announced: श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम का ऐलान, टीम से बाहर हुआ युवा बल्लेबाज

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की वनडे और त्रिकोणीय टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। खराब प्रदर्शन के बाद युवा बल्लेबाज को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

लाहौर: पीसीबी ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज और आगामी त्रिकोणीय टी20 सीरीज (पाकिस्तान, श्रीलंका और ज़िम्बाब्वे) के लिए पाकिस्तानी टीम के नाम का ऐलान कर दिया है। दांए हाथ के युवा बल्लेबाज हसन नवाज को खराब प्रदर्शन के लिए टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। उनकी जगह टी20 सीरीज के लिए टीम में फखर जमां को शामिल किया गया है। वहीं वनडे टीम में किसी खिलाड़ी को हसन की जगह टीम में जगह नहीं दी गई है।

Pakistan Cricket team

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

रावलपिंडी में 11 से 15 नवंबर के बीच खेली जाएगी वनडे सीरीज

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला का आगाज 11 नवंबर को होगा। सीरीज के तीनों मुकाबले 11, 13 और 15 नवंबर को रावलपिंडी में खेले जाएंगे। दोनों टीमें के बीच वनडे क्रिकेट इतिहास में अबतक कुल 157 मैच खेले गए हैं जिसमें से पाकिस्तान ने 93 मैच में जीत दर्ज की है जबकि 59 मैच श्रीलंका के नाम रहे। चार मैच बेनतीजा समाप्त हुए और एक मैच बराबरी पर समाप्त हुआ।

End of Feed