PBKS vs RR, Punjab Kings vs Rajasthan Royals Match LIVE Telecast Match Online Today: आईपीएल के 27वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच शनिवार को भिड़ंत होगी। दोनों टीमों के खिलाड़ी फॉर्म में चल रहे हैं। पंजाब किंग्स को पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2 रन के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की टीम को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 2 विकेट से करीबी हार का मुंह देखना पड़ा था। राजस्थान की टीम 5 मैच में चार जीत और एक हार के साथ अंक तालिका में पहले पायदान पर है। वहीं पंजाब किंग्स की टीम 5 मैच में 2 जीत और 3 हार के साथ आठवें स्थान पर है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला अहम है। मैच का आयोजन लखनऊ सुपर जायंट्स के होम ग्राउंड इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। मैच में पंजाब की कमान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के हाथों राजस्थान की कमान संजू सैमसन(Sanju Samson) के हाथों में है। आइए जानते हैं इस मुकाबले का लुत्फ प्रशंसक कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं। कहां देख सकते हैं MI vs RCB मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, आईपीएल 2024 लाइव स्ट्रीमिंग
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा? (Punjab Kings vs Rajasthan Royals Match Date)
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला 13 अप्रैल 2024 यानी शनिवार को खेला जाएगा।
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (Punjab Kings vs Rajasthan Royals Match Time)
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Punjab Kings vs Rajasthan Royals Match Venue)
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला पंजाब के नए होम मुल्हानपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Punjab Kings vs Rajasthan Royals Match Live Telecast)
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं।
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Punjab Kings vs Rajasthan Royals Match Live Streaming)
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
