LIVEPBKS vs RCB Highlights: हार के बाद टूटा पंजाब के आईपीएल जीतने का सपना, प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी आरसीबी
PBKS vs RCB Today IPL Match (पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लाइव क्रिकेट स्कोर टुडे मैच ) Online Streaming, TV Telecast, Scorecard Live Updates: आईपीएल में आज बेंगलुरु ने पंजाब को हराकर प्लेऑफ का टिकट कटा लिया, वहीं दूसरी तरफ लगातार 6 हार के बाद पंजाब किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने का सपना लगभग खत्म हो चुका है। अब पंजाब आखिरी मुकाबला जीतकर भी 15 अंक तक पहुंच सकता है जो प्लेऑफ के लिए नाकाफी होगा।

PBKS vs RCB Highlights: हार के बाद टूटा पंजाब के आईपीएल जीतने का सपना, प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी आरसीबी
PBKS vs RCB Highlights: लगातार छठी हार के बाद पंजाब किंग्स का सफर लगभग खत्म हो गया है। पंजाब का अब एक ही मुकाबला बचा है और उसे जीतने के बाद भी टीम 15 अंक तक ही पहुंच पाएगी और उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना ना के बराबर है। पंजाब के सामने जीत के लिए 223 रन का लक्ष्य था, लेकिन पंजाब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 199 रन ही बना पाई। पंजाब की ओर से शशांक सिंह खूब लड़े, लेकिन 27 गेंद में 56 रन की पारी खेलने के बाद वो रसिख सलाम का शिकार बन गए। शशांक के अलावा पंजाब के लिए स्टॉयनिस और कूपर कॉनली ने 37-37 रन की पारी खेली। आरसीबी की ओर से एक बार फिर भुवनेश्वर कुमार ने 2 और रसिख सलाम डार ने 3 विकेट चटकाए। इससे पहले आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी के दम पर पंजाब को 223 रन का लक्ष्य दिया। विराट ने 58 तो वेंकटेश अय्यर ने 73 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 45 रन की पारी खेली। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए विराट के साथ 76 रन की साझेदारी की और आरसीबी की मैच में वापसी करा दी। पंजाब की ओर से हरप्रीत ब्रार ने 2 और युजवेंद्र चहल ने एक विकेट चटकाया।
दोनों टीमों में कांटे की टक्कर
दोनों टीमों में अब तक कांटे की टक्कर रही है। कुल 37 बार दोनों टीम आपस में भिड़ी है जहां आरसीबी के पक्ष में 19 मुकाबले और पंजाब के पक्ष में 18 मुकाबले रहे हैं। 2023 से बात करें तो यह आंकड़े आरसीबी को और भी मजबूत साबित करती हैं। 2023 से अब तक खेले गए 7 मुकाबलों में आरसीबी 6-1 से आगे हैं। इसके पिछले सीजन के फाइनल मुकाबले के अलावा एक क्वालीफायर मुकाबला भी शामिल है।
धर्मशाल में इस बार के आंकड़े
इस मैदान पर इस सीजन अब तक 4 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 3 बार चेज करने वाली टीम जीती है और एक बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने बाजी मारी है। पंजाब और गुजरात के बीच मुकाबले को छोड़ दें तो यहां हर बार 200 प्लस रन बने हैं। ऐसे में एक बार फिर जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है।
धर्मशाला के शेर
विराट कोहली जब पिछली बार धर्मशाला में खेले थे तो उन्होंने 92 (47) रन की पारी खेली थी। वहीं इस सीजन पावरप्ले में भुवनेश्वर कुमार ने सबसे कम इकोनॉमी से गेंदबाजी की है, वहीं पंजाब किंग्स उन चार टीमों में से एक है जिन्होंने आईपीएल 2026 में पूरे सीजन में एक ही ओपनिंग जोड़ी का इस्तेमाल किया है। आर्य और प्रभसिमरन का इस सीजन में ओपनिंग पार्टनरशिप रन-रेट भी सबसे अच्छा है। दोनों ने लगभर 13.00 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है।
आज के मैच में दोनों की प्लेइंग इलेवन-
पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन- प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कॉनली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यान्सेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
आरसीबी की प्लेइंग इलेवन- जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिक सलाम डार, जोश हेज़लवुड।
PBKS vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: 23 रन से जीता बेंगलुरु
लगातार छठी हार के बाद पंजाब किंग्स का सफर लगभग खत्म हो गया है। पंजाब का अब एक ही मुकाबला बचा है और उसे जीतने के बाद भी टीम 15 अंक तक ही पहुंच पाएगी और उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना ना के बराबर है। पंजाब के सामने जीत के लिए 223 रन का लक्ष्य था, लेकिन पंजाब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 199 रन ही बना पाई।
PBKS vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: पंजाब को लगा छठा विकेट
पंजाब किंग्स को लगा छठा झटका, टूट गई शशांक और स्टॉयनिस के बीच 67(32) रन की साझेदारी। हेजलवुड ने भेजा पवेलियन। जीत के लिए 21 गेंद में 62 रन की दरकार।
PBKS vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर:
5वें विकेट के लिए शशांक और स्टॉयनिस 66(30) की साझेदारी कर चुके हैं। मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। 24 गेंद में पंजाब को 63 रन की दरकार है।
PBKS vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: 14 ओवर बाद पंजाब का स्कोर 134 रन
14 ओवर बाद पंजाब ने 5 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं। शशांक और स्टॉयनिस की जोड़ी मैदान पर मौजूद है। शशांक 31 और स्टॉयनिस 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
PBKS vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: पावरप्ले रहा आरसीबी के नाम
पंजाब पावरप्ले में अच्छी शुरूआत नहीं कर पाया। 6 ओवर में 223 रन का पीछा करते हुए पंजाब ने 3 विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए हैं।
PBKS vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: आरसीबी को लगा दूसरा झटका
आरसीबी ने 18 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। प्रियांश के बाद प्रभसिमरन सिंह भी आउट हो गए हैं। पंजाब के सामने 223 रन का लक्ष्य है।
PBKS vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: पंजाब को लगा पहला झटका
पंजाब ने पहले ही ओवर में विकेट गंवा दिया। प्रियांश आर्य बिना खाता खोले आउट हो गए हैं।
PBKS vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: पंजाब की बल्लेबाजी शुरू
पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू, प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने किया है आगाज।
PBKS vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: पंजाब को मिला 223 का लक्ष्य
आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी के दम पर पंजाब को 223 रन का लक्ष्य दिया। विराट ने 58 तो वेंकटेश अय्यर ने 73 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 45 रन की पारी खेली। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए विराट के साथ 76 रन की साझेदारी की और आरसीबी की मैच में वापसी करा दी। पंजाब की ओर से हरप्रीत ब्रार ने 2 और युजवेंद्र चहल ने एक विकेट चटकाया।
PBKS vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: 5 ओवर का खेल बाकी
15 ओवर में आरसीबी ने 3 विकेट के नुकसान पर 157 रन बना लिए हैं। विराट 58 रन बनाकर आउट हुए।
PBKS vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: आरसीबी को लगा दूसरा झटका
आरसीबी ने 97 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया। पडिक्कल 45 रन बनाकर ब्रार का शिकार बने। विराट और पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की।
PBKS vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: पावरप्ले रहा आरसीबी के नाम
6 ओवर में आरसीबी ने एक विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 24 और पडिक्कल 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। बैथल 11 रन बनाकर ब्रार का शिकार बने थे।
PBKS vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: 4 ओवर का खेल खत्म
4 ओवर के बाद आरसीबी ने एक विकेट जरूर गंवाया है, लेकिन विराट और पडिक्कल की जोड़ी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। विराट 16 और देवदत्त 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब ने 4 ओवर में 4 अलग-अलग गेंदबाजों का इस्तेमाल किया है।
PBKS vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: आरसीबी को लगा पहला झटका
आरसीबी ने 21 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है। जैकब बैथल 11 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें हरप्रीत ब्रार ने आउट किया।
PBKS vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: लाइव एक्शन शुरू
आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। विराट और बैथल बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि पहला ओवर अर्शदीप सिंह डाल रहे हैं। विराट पिछले मुकाबले में शतकीय पारी खेलकर आए हैं।
PBKS vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन
जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा
PBKS vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: आज के मैच में पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, हरप्रीत ब्रार, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
PBKS vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: पंजाब ने जीता टॉस
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आरसीबी के लिए अच्छी खबर नहीं है। रजत पाटीदार आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। पंजाब किंग्स ने टीम में एक बदलाव किया है। हरप्रीत बरार की जगह लॉकी फॉर्ग्यूसन टीम में शामिल हुए हैं। आरसीबी में दो बदलाव हुए हैं। रजत की जगह सुयश खेल रहे और डफी की जगह शेफर्ड की वापसी हुई है।
PBKS vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: कप्तान को मिस करेगी आरसीबी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रविवार को एचपीसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के अहम मुकाबले में नियमित कप्तान रजत पाटीदार के बिना खेलेगी। विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा कप्तानी संभालेंगे। पाटीदार धर्मशाला यात्रा में टीम के साथ नहीं थे और मैच से पहले दोनों अभ्यास सत्रों में भी शामिल नहीं हुए। हालांकि, आरसीबी के कप्तान के हैदराबाद में होने वाले आखिरी लीग मैच में वापसी की उम्मीद है। पाटीदार की अनुपस्थिति से मध्य क्रम में काफी कमी महसूस होगी, खासकर उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए, जिसमें उन्होंने 10 पारियों में 195 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 326 रन बनाए हैं, जिनमें तीन अर्धशतक शामिल हैं।
PBKS vs RCB, आईपीएल लाइव स्कोर: जितेश शर्मा कर सकते हैं कप्तानी
पंजाब किंग्स के खिलाफ आरसीबी के आज के मैच में रजत पाटीदार की जगह जितेश शर्मा कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। रजत पाटीदार आज का मैच क्यों नहीं खेलेंगे अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन, माना जा रहा है कि जितेश विकेटकीपिंग के अलावा कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं।