PBKS vs MI Highlights: खूब लड़े आशुतोष-शशांक, लेकिन मुंबई के खिलाफ पंजाब को घर में मिली हार
पंजाब किंग्स के मुल्लांपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए हैं। टीम ने पंजाब को 193 रन का लक्ष्य दिया। टीम की शुरुआत पहला झटका तीसरे ओवर की पहली गेंद पर इशान किशन के रुप में लगा। इशान किशन 8 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा भी 36 रन पर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 53 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 78 रन बनाए। तिलक वर्मा 34 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब किंग्स के हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।
जवाब में खेलने उतरी पंजाब किंग्स की टीम 19.1 ओवर में 183 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 50 रन के अंदर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। आशुतोष शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 28 गेंदों पर 2 चौके और 7 छक्के की मदद से 61 रन बनाए। यह उनका आईपीएल पहला अर्धशतक है। वहीं, शशांक सिंह अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 25 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 41 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के गेराल्ड कोएत्जी और जसप्रीत बुमराह ने 3-3 विकेट चटकाए।
PBKS vs MI LIVE Score: मुंबई को मिली जीत
मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रन से हराया। टीम की यह 7 मैचों में तीसरी जीत है, जबकि पंजाब किंग्स की यह 5वीं हार है। मुंबई की टीम 6 अंक के साथ पॉइंट टेबल में 7वें नंबर पर है, जबकि पंजाब की टीम 4 नंबर के साथ 9वें नंबर पर आ गई है।PBKS vs MI LIVE Score: मुंबई ने दिया विशाल लक्ष्य
पंजाब किंग्स के मुल्लांपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए हैं। टीम ने पंजाब को 193 रन बनाए।PBKS vs MI LIVE Score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह।PBKS vs MI LIVE Score: पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन
रिले रोसौव, प्रभसिमरन सिंह, सैम कुरेन (कप्तान), जितेश शर्मा (डब्ल्यू), लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।PBKS vs MI LIVE Score: पंजाब ने जीता टॉस
पंजाब के मुल्लांपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेल जा रहे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेहमान टीम मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी।PBKS vs MI LIVE Score:मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।PBKS vs MI LIVE Score: कहां खेला जाएगा मुकाबला
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच का रोमांचक मुकाबला पंजाब के मुल्लांपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।PBKS vs MI LIVE Score:मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव?
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं।PBKS vs MI LIVE Score: कितने बजे शुरू होगा मुकाबला
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।PBKS vs MI LIVE Score: लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है
पंजाब में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है।जापान के खिलाफ दोस्ताना मैच में अलग जर्सी में उतरेगी श्रेयस अय्यर की टीम, जान लें कारण
किसका ब्रेन चाइल्ड हैं एशियाई खेल,कैसे हुई थी इसकी शुरुआत, जानिए इतिहास
रोहित शर्मा को हटाने की जल्दबाजी या लक्ष्मण से मतभेद, अजीत अगरकर को क्यों गंवानी पड़ी अपनी कुर्सी
नीरज चोपड़ा ने एशियन गेम्स में गई भारतीय टीम को दी शुभकामनाएं, जानिए खुद क्यों नहीं ले रहे हिस्सा
अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए बांग्लादेश ने किया टीम का ऐलान, जानिए किसे बनाया कप्तान
© 2026 Times Horizon Private Limited
