PBKS vs MI 2nd Qualifier Match IPL 2025 Dream 11 Prediction: आईपीएल फाइनल में पहुंचने के इरादे से भिड़ेगी पंजाब और मुंबई की टीम, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

PBKS vs MI 2nd Qualifier Match IPL 2025 Today Dream 11 Prediction in Hindi, Fantasy Cricket Tips, Playing 11, Narendra Modi Cricket Stadium Cricket Stadium Weather Report: आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर में आज पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। यह मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जीतने वाली टीम 3 जून को आरसीबी के खिलाफ फाइनल खेलेगी।

PBKS vs MI 2nd Qualifier Match Today Dream 11 Prediction in Hindi: पंजाब किंग्स की बात करें तो पिछले मुकाबले को छोड़ दें तो उसके अनकैप्ड खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। मार्को यान्सेन की अनुपस्थिति और आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले युजवेंद्र चहल की अनुपलब्धता टीम के लिए परेशानी का सबब बन गई है, लेकिन इन सब के बीच अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी टीम के लिए राहत की खबर है। बल्लेबाजी की बात करें तो प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य की ओपनिंग जोड़ी को अच्छी शुरुआत दिलानी होगी। मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर को दम दिखाना होगा जबकि फिनिशर के तौर पर शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस को जिम्मेदारी लेनी होगी।

PBKS vs MI QUALIFIER 2 dreamm111

पंजाब और मुंबई ड्रीम इलेवन टीम (साभार-TNN)

गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह के अलावा केवल हरप्रीत ब्रार से इस टीम को उम्मीदें हैं और अगर चहल फिट हो जाते हैं तो फिर सोने पर सुहागा। इसके अलावा अजमतुल्लाह ओमरजई भी गेंदबाजी के एक विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

End of Feed