PBKS vs LSG Dream11 Prediction: पंजाब और लखनऊ का मुकाबला आज, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

PBKS vs LSG Dream11 Prediction, Punjab Kings vs Lucknow Super Giants Playing XI: आईपीएल में आज पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना है। दोनों टीम जीत कर यहां पहुंची है। पंजाब ने पहले मुकाबले में गुजरात को हराया था, जबकि लखनऊ ने दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को पटखनी दी थी।

PBKS vs LSG Dream11 Prediction, Punjab Kings vs Lucknow Super Giants Playing XI: मंगलवार को आईपीएल के 13वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। दोनों टीम जीत कर यहां पहुंची है। लखनऊ ने सनराइजर्स हैदराबाद जैसी मजबूत टीम को पटखनी दी है तो पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की थी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स की टीम एकजुट नजर आ रही है। गुजरात के खिलाफ मुकाबले में जिस तरह से अय्यर ने 97 और शशांक सिंह ने 44 रन की पारी खेली थी, उसको देखते हुए टीम का उत्साह सातवें आसमान पर हैं। टीम को प्रियांश आर्य के रुप में एक सॉलिड अनकैप्ड खिलाड़ी मिला है।

PBKS vs LSG Dream 11

पंजाब किंग्स और लखनऊ की ड्रीम इलेवन टीम (साभार-TNN)

वहीं दूसरी ओर लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत अब तक नाकाम रहे हैं। उन पर 27 करोड़ रुपये की मोटी कीमत को सही साबित करने का दबाव होगा। हालांकि, बतौर कप्तान उन्होंने अब तक बेहतरीन काम किया है।

End of Feed