आईपीएल का 18वां सीजन अपने आखिरी दौर की ओर बढ़ चला है। सीजन के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का आमना सामना होने जा रहा है। मैच का आयोजन धर्मशाला (Dharamsala) के एचपीसीए स्टेडियम में होगा। पंजाब के दूसरे घरेलू मैदान धर्मशाला में खेला जाने वाला यह दूसरा मैच है। पंजाब की टीम मौजूदा सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब अब तक खेले 11 मैच में से 7 में जीत दर्ज की और 3 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 15 अंक के साथ पंजाब की टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स का भी प्रदर्शन खास रहा है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अब तक 11 मैच खेले हैं जिसमें से उन्होंने 6 में जीत दर्ज की है। 13 अंकों के साथ वे अंक तालिका में पांचवें नंबर पर हैं।
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स पिच रिपोर्ट
अंक तालिका में पंजाब किंग्स की टीम 15 अंक और 0.376 के नेट रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर है। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी वाली पंजाब की टीम गुजरात, लखनऊ(दो बार), चेन्नई(दो बार) कोलकाता, आरसीबी को मात दे चुकी है। जबकि उसे आरसीबी, हैदराबाद और राजस्थान के खिलाफ हार मिली। कोलकाता के खिलाफ उसका एक मुकाबला बारिश की भेंच चढ़ गया। वहीं दूसरी ओर हैदराबाद, बेंगलोर, चेन्नई, लखनऊ और राजस्थान को हराकर आ रही है। वे अंक तालिका में 13 अंक और 0.362 मैच के साथ 5वें स्थान पर मौजूद हैं।पंजाब और दिल्ली ने अब तक 33 आईपीएल खेलों में एक-दूसरे का सामना किया है, दोनों टीमों के बीच नवीनतम मुकाबला लीग के 2024 संस्करण में हुआ है। पंजाब किंग्स ने 17 जीत के साथ डीसी पर एक मैच की बढ़त बना ली है, जबकि कैपिटल्स ने 16 गेम जीतने में सफलता पाई है, जो आईपीएल की दो सबसे पुरानी टीमों के बीच एक समान मुकाबला बनाता है।
मेजबान पंजाब किंग्स और मेहमान दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज होने वाला आईपीएल 2025 का मुकाबला धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम (HPCA Stadium Dharamshala) में होने जा रहा है, तो यहां की पिच के बारे में आपको बताते हैं। दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाज ही हावी होते नजर आए हैं। यहां की उछाल भरी पिच पर बल्लेबाज छोटी बाउंड्रीज का फायदा उठाकर रनों का पहाड़ खड़ा करते रहे हैं। इस मैदान पर मौजूदा सीजन का यह दूसरा मैच है। इस मैदान पर खेले गए पहले मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 236 रन बनाए थे। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 199 रन बना पाई थी। अबतक आईपीएल के इतिहास में यहां 14 मैच खेल जा चुके हैं। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रहती है। इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना थोड़ा मुश्किल होता है। आईपीएल के यहां खेले गए 14 मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 9 मैच में जीत दर्ज करने में सफल रही है। वहीं लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के नाम 5 मुकाबले रहे हैं। उस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर (241/7) आरसीबी के नाम दर्ज है जो उसने साल 2024 में पंजाब के खिलाफ इसी मैदान पर बनाया था। वहीं इस मैदान पर बनाया सबसे छोटा स्कोर 116 रन है जो मेजबान पंजाब किंग्स ने साल 2011 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ बनाए थे। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 183.77 रन रहा है।
धर्मशाला में आज के मौसम का हाल (Dharamsala Weather Today)
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज आईपीएल 2025 के 58वें मैच का आयोजन धर्मशाला में होने जा रहा है, यह पंजाब किंग्स का दूसरा होम ग्राउंड है। हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों के बीच स्थित मैदान में के मौसम की जानकारी भी आपको दे देते हैं। उत्तर भारत में गर्मी अपने चरम पर है लेकिन धर्मशाला में मौसम ठंडा है और फिलहाल यहां पर बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। धर्मशाला में दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा लेकिन गुरुवार को यहां शाम को और रात को बारिश की संभावना है। शाम के वक्त जब मैच खेला जाएगा उस वक्त आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना 25 प्रतिशत है। वहीं रात को तेज बारिश के आसार हैं। ऐसे में बारिश इस मैच में खलल डाल सकती है।
