LIVEIPL Meeting: आईपीएल 2025 भारत-पाकिस्तान सैन्य तनाव के बीच सात दिन के लिए स्थगित, उसके बाद होगा आगे का फैसला
PBKS vs DC Match Live Updates: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा मुकाबला बारिश की वजह से देरी से शुरू हुआ इसके बाद धर्मशाला में ब्लैकआउट की वजह से मैच को रद्द कर दिया गया है। दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा। ऐसे में अब आईपीएल 2025 का आयोजन अधर में अटक गया है।

IPL Meeting: आईपीएल 2025 भारत-पाकिस्तान सैन्य तनाव के बीच सात दिन के लिए स्थगित, उसके बाद होगा आगे का फैसला
PBKS vs DC Live Score (PBKS बनाम DC) Today IPL Match Live Cricket Score Online, Punjab banaam Delhi T20 Aaj Ke Match Ka Score (पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आज के टी 20 मैच का लाइव क्रिकेट का स्कोरकार्ड) LIVE Updates: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेला गया आईपीएल 2025 का 58वां मुकाबला तकनीकी खामी और धर्मशाला में ब्लैकआउट की वजह से रद्द कर दिया गया। दोनों टीमों के खाते में एक-एक अंक आया। जब मैच रोका गया तब पंजाब ने 10.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए थे। तभी फ्लडलाइट बंद हो गईं और खिलाड़ी भागते हुए पवेलियन वापस लौट गए।
आईपीएल 2025 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भिड़ंत हो रही है। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी में खेल रही पंजाब किंग्स की टीम सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही है। अबतक खेले 11 मैच में 7 जीत 3 हार और एक मैच में बराबरी के साथ अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है। उसके खाते में 15 अंक हैं। वहीं दूसरी तरफ अक्षर पटेल(Axar Patel) की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम 11 मैच में 6 जीत और 4 हार और एक मैच के बारिश की भेंट चढ़ने की वजह से चौथे स्थान पर है। उसके खाते में 13 अंक हैं। दोनों टीमें प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेंगी। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11(Punjab Kings And Delhi Capitals Playing XI)
दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, अजमतुल्लाह उमरजई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स धर्मशाला स्टेडियम का मौसम: Today IPL Match Pitch Report in Hindi
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज आईपीएल 2025 के 58वें मैच का आयोजन धर्मशाला में होने जा रहा है, यह पंजाब किंग्स का दूसरा होम ग्राउंड है। हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों के बीच स्थित मैदान में के मौसम की जानकारी भी आपको दे देते हैं। उत्तर भारत में गर्मी अपने चरम पर है लेकिन धर्मशाला में मौसम ठंडा है और फिलहाल यहां पर बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। धर्मशाला में दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा लेकिन गुरुवार को यहां शाम को और रात को बारिश की संभावना है।
IPL Meeting Live: सात दिन के लिए आईपीएल स्थगित
भारत पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव को देखते हुए आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने सात दिन के लिए आईपीएल 2025 को स्थगित करने का फैसला किया है।
PBKS vs DC Live Score: वंदे भारत से दिल्ली आएंगी टीमें
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा है कि टीमों को वंदे भारत के जरिए वापस लाया जाएगा।
PBKS vs DC Live Score: लखनऊ और आरसीबी का मैच होगा या नहीं, इसपर नहीं हुआ है फैसला
शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम आरसीबी आईपीएल मैच होगा या नहीं तो धूमल ने इस पर कहा कि अभी तक यह होगा ही, लेकिन निश्चित रूप से परिस्थितियां बदल रही हैं।
IPL Meeting Live: सबके हित को ध्यान में रखकर लिया जाएगा फैसला
धूमल ने कहा, सभी हितधारकों के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाएगा।
IPL Meeting Live: सरकार से नहीं मिला है कोई निर्देश
मौजूदा आईपीएल सत्र के जारी रहने पर धूमल ने कहा, हमें सरकार से कोई निर्देश नहीं मिला है।
IPL Meeting Live: धूमल ने कहा-कर रहे हैं समीक्षा
भारत-पाक सैन्य संघर्ष के बीच इंडियन प्रीमियर लीग जारी रहने के सवाल पर आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने पीटीआई से कहा, हम अभी स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।
IPL Meeting Live: गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग जारी, भविष्य पर होगा फैसला
भारत पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बाद आईपीएल 2025 के भविष्य को लेकर मीटिंग धर्मशाला में चल रही है।
PBKS vs DC Live Score: खिलाड़ियों को स्पेशल ट्रेन से लाया जाएगा दिल्ली
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला रद्द होने के बाद खिलाड़ियों को उना से दिल्ली स्पेशल ट्रेन से शुक्रवार सुबह लाया जाएगा।
PBKS vs DC Live Score: धर्मशाला में ब्लैक आउट की वजह से रद्द हुआ दिल्ली पंजाब मैच
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा मुकाबला ब्लैकआउट की वजह से रद्द कर दिया गया। दोनों टीमों को एक-एक अंक इस मैच के बाद बांटने पड़े।
PBKS vs DC Live Score: आईपीएल अधिकारियों से स्टेडियम को खाली कराने को कहा गया
ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक आईपीएल के अधिकारियों से स्टेडियम को खाली करने को कहा गया था। इसके बाद मैच को रोक दिया गया और स्टेडियम को खाली करने को दर्शकों को कहा गया।
PBKS vs DC Live Score: ईएसपीएन क्रिकन्फो के मुताबिक रद्द किया गया मैच
ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक सुरक्षा कारणों से पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा मैच सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया है। बीसीसीआई की ओर से आधिकारिक पुष्टि इस बारे में फिलहाल नहीं की गई है।
PBKS vs DC Live Score: दर्शकों को निकाला जा रहा है स्टेडियम से बाहर
मीडिया सूत्रों के मुताबिक धर्मशाला में फ्लड लाइट में तकनीकी खामी आने के बाद बंद कर दी गई और दर्शकों को मैदान से बाहर निकाला जा रहा है।
PBKS vs DC Live Score: फ्लड लाइट की वजह से रुका मैच
पंजाब और दिल्ली के बीच खेला जा रहा मैच फ्लड लाइट की खराबी की वजह से रोक दिया गया है।
PBKS vs DC Live Score: नटराजन ने खत्म की प्रियांश की आतिशी पारी
टी नटराजन ने 11वें ओवर की पहली गेंद पर प्रियांश को पवेलियन वापस भेज दिया। प्रियांश 34 गेंद में 70 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 6 छक्के जड़े।
PBKS vs DC Live Score: प्रभसिमरन ने जड़ा अर्धशतक
फॉर्म में चल रहे प्रभसिमरन सिंह ने 28 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। 10 ओवर में पंजाब ने 122/0 रन बना लिए हैं। प्रियांश 70 (33) और प्रभसिमरन 50 (28) रन बनाकर खेल रहे हैं।
PBKS vs DC Live Score: 8.5 ओवर में पंजाब किंग्स पहुंचा 100 रन के पार
पंजाब किंग्स ने 8.5 ओवर में 100 रन के आंकड़े को पार कर लिया। 9 ओवर में पंजाब ने 103 रन बना लिए हैं।
PBKS vs DC Live Score: पंजाब किंग्स ने बनाए 7 ओवर में 79/0 रन
पंजाब किंग्स ने 7 ओवर में 79 रन बगैर किसी नुकसान के बना लिए हैं। सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर प्रियांश आर्य ने अपना अर्धशतक 25 गेंद में पूरा किया। उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के इस दौरान जड़े।
PBKS vs DC Live Score: 50 रन के पार पहुंचा पंजाब
प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए पंजाब को 4 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया है। आर्य 34(16) और प्रभसिमरन 14(9) रन बनाकर खेल रहे हैं। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर पंजाब ने 50 रन पूरे कर लिए।
PBKS vs DC Live Score: पंजाब ने 3 ओवर में बनाए बगैर नुकसान के 32 रन
पंजाब किंग्स ने दिल्ली के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 32 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन ने तीसरे ओवर में मिचेल स्टार्क के खिलाफ तीन चौके जड़े। प्रियांष 16 और प्रभसिमरन 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
PBKS vs DC Live Score: पंजाब ने 2 ओवर में बनाए बगैर नुकसान के 20 रन
पंजाब किंग्स ने दिल्ली के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 20 रन बना लिए हैं। प्रियांश 16 और प्रभसिमरन 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।