आईपीएल पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग XI, PBKS Playing 11 2025: पहली खिताबी जीत का इंतजार कर रही पंजाब किंग्स की नए सीजन में ऐसी हो सकती है बेस्ट प्लेइंग-11

पीबीकेएस संभावित प्लेइंग इलेवन 2025, Punjab Kings Players List and Full Squad, PBKS Playing 11 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के लिए सउदी अरब के जेद्दा में आयोजित मेगा ऑक्शन में 17 साल से खिताब जीतने का सपना देख रही पंजाब किंग्स ने 23 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। आइए जानते हैं कैसी हो सकती है पंजाब किंग्स की आईपीएल 2025 में सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग-11?

इंडियन प्रीमियर लीग 2025, पंजाब किंग्स (PBKS Playing 11) 2025, PBKS Players List and Full Squad: आईपीएल 2025 के लिए सउदी अरब के जेद्दा में आयोजित मेगा ऑक्शन में सबसे मोटे पर्स के साथ उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 23 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। पंजाब ने नीलामी से पहले दो खिलाड़ियों प्रभसिमरन और शशांक सिंह को रिटेन किया था और 110.5 करोड़ रुपये के साथ नीलामी में उतरी थी। जिससे उसे 8 विदेशी सहित अधिकतम 23 खिलाड़ी खरीदने थे और नए हेड कोच रिकी पॉन्टिंग की अगुआई में ऐसा ही हुआ। पंजाब किंग्स सबसे पहले अपना 25 खिलाड़ियों का दल पूरा करने में सफल रहे। इसके बाद भी उसके पर्स में 35 लाख रुपये की राशि शेष रह गई।

IPL 2025 Punjab Kings Best Playing XI

पंजाब किंग्स की आईपीएल 2025 की बेस्ट प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स ने आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी बोली श्रेयस अय्यर को अपनी टीम में शामिल करने के लिए लगाई। 26.75 करोड़ रुपये में अय्यर पंजाब किंग्स के साथ जुड़े जो आगामी सीजन में टीम के नए कप्तान भी हो सकते हैं। पंजाब ने अर्शदीप सिंह को टीम में 18 करोड़ रुपये में शामिल करने के लिए आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया। इसके अलावा पंजाब ने जिन आठ विदेशी खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया उसमें हेड कोच रिकी पॉन्टिंग का प्रभाव दिखा। पंजाब किंग्स की टीम में शामिल हुए आठ में से पांच विदेशी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई हैं। पंजाब किंग्स की टीम नए सीजन में पूरी तरह अलग नजर आएगी। अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह और हरप्रीत बराड़ पंजाब की प्लेइंग में शामिल हो सकने वाले पिछले सीजन के चार क्रिकेटर हो सकते हैं।

End of Feed