Punjab Kings IPL 2026 Schedule: पंजाब किंग्स पहले फेज में GT, CSK और KKR का करेगी सामना, जानें कैसा है श्रेयस की टीम का शेड्यूल

Punjab Kings IPL 2026 Schedule: तीन दिन पहले अहमदाबाद में भारत की शानदार जीत का जोश अभी भी बरकरार है। ऐसे में अब सबका ध्यान IPL 2026 की तैयारियों पर केंद्रित हो गया है। BCCI ने 11 मार्च को आईपीएल के 19वें सीजन के पहले फेज का शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले फेज में कुल 20 मैच खेले जाएंगे।

Punjab Kings IPL 2026 Schedule: पिछले आईपीएल में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन यादगार रहा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम 2014 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची। अय्यर के नेतृत्व में पीबीकेएस ने 9 जीत, चार हार और एक मैच के अनिर्णायक रहने के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। 19 अंकों के साथ वे पहले क्वालीफायर में पहुंचे, जहां उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार का सामना करना पड़ा।

PBKS.

पंजाब किंग्स का आईपीएल शेड्यूल।

टीम ने दूसरे क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस को हराकर वापसी की, लेकिन उपविजेता रही और आरसीबी ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता। पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 में अपने सफर की शुरुआत 31 मार्च को मुल्लानपुर में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ घरेलू मैच से करेगी। इसके बाद वे 3 अप्रैल को चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करने के लिए जाएंगे और 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना अवे मैच खेलेंगे। पंजाब अपना चौथा मैच खेलने के लिए 11 अप्रैल को मुल्लानपुर में सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगा।

End of Feed