IPL 2024, PBKS Retained and Released Players List: पिछले 16 सीजन से पहली खिताबी जीत का इंतजार कर रही पंजाब किंग्स ने अगले सीजन की नीलामी से पहले अपने रिटेन्ड और रिलीज्ड खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया है। पंजाब किंग्स की टीम ने इस बार पांच खिलाड़िय़ों को रिलीज किया है। जिसमें श्रीलंका के भानुका राजपक्षे, अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल जीतने वाली टीम के राज अंगद बावा और ऑलराउंडर शाहरुख खान अहम खिलाड़ी हैं। साथ ही मोहित राठी और बलतेज ढांडा को भी रिलीज कर दिया है।
पंजाब किंग्स आईपीएल 2024 रिटेन्ड और रिलीज्ड प्लेयर्स लिस्ट
17 खिलाड़ियों को किया है पंजाब ने रिटेन
खिलाड़ियों को रिलीज करने के बाद पंजाब के पर्स में नीलामी से पहले 29.1 करोड़ रुपये बचे हैं। ऐसे में वो दो विदेशी सहित कुल 8 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर सकती है। रिटेन किए गए विदेशी खिलाड़ियों में जॉनी बेयर्स्टो, मैथ्यू शॉर्ट, सैम कुरेन, सिकंदर रजा, लियाम लिविंगस्टोन, कगिसो रबाडा और नाथन एलिस शामिल हैं। शिखर धवन पर भी टीम मैनेजमेंट ने भरोसा बरकरार रखा है। टीम की कोर में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। 29 करोड़ रुपये में पंजाब कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को अपने खेमे में शामिल कर सकता है।
पंजाब किंग्स(PBKS Retained and Released Player list)
पंजाब किंग्स रिटेन्ड प्लेयर्स: शिखर धवन, जॉनी बेयर्स्टो, जीतेश शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत भाटिया, अथर्व टाइदे, ऋषि धवन, सैम कुरेन, सिकंदर रजा, लियाम लिविंगस्टोन, गुरनूर सिंह बरार, शिवम सिंह, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार, विद्वत कावेरप्पा, कगिसो रबाडा, नाथन ऐलिस।पंजाब किंग्स रिलीज्ड प्लेयर्स लिस्ट: भानुका राजपक्षे, मोहित राठी, बलतेज ढांडा, राज अंगद बावा, शाहरुख खान।
पर्स में बाकी राशि: 29.1 करोड़ रुपये
