'सब पूरी तरह बकवास है', ख्वाजा के बॉल टेम्परिंग मामले में खुलासे पर मीडिया के सामने पैट कमिंस के दिखे सख्त तेवर

Pat Cummins Press Conference: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस आखिरकार 2018 के सैंडपेपर गेट पर हुए उस्मान ख्वाजा के खुलासों पर जवाब देने के लिए मीडिया का सामना करने आए और उन्होंने यहां सख्त तेवर अपनाते हुए अपनी बातें रखीं। जानिए उन्होंने क्या कहा।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने उस्मान ख्वाजा के उस दावे को ’’पूरी तरह बकवास’’ करार दिया जिसमें उन्होंने कहा कि 2018 में क्रिकेट जगत को हिला देने वाले ’’सैंडपेपरगेट’’ कांड में गेंद से छेड़छाड़ करने में पूरी टीम शामिल थी। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पर्थ में पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से कुछ घंटे पहले कमिंस ने शुक्रवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर अप्रत्याशित संवाददाता सम्मेलन बुलाया जिसमें उन्होंने लंबे समय तक अपने साथी रहे ख्वाजा की आत्मकथा में प्रकाशित आरोपों का जवाब दिया।

Pat Cummins Press Conference to address on Ball Tampering Scandal revelations

पैट कमिंस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

कमिंस ने खचाखच भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत यह कहकर की कि यदि जरूरी हो तो वह पूरे दिन रुककर सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हैं, क्योंकि वह इस दुखद घटनाक्रम पर विराम लगाना चाहते हैं। कमिंस के बयान पर डेविड वार्नर की प्रतिक्रिया को देखते हुए ऐसा होने की संभावना कम ही नजर आ रही है।

End of Feed