IND vs AUS: 'विराट और रोहित को आखिरी बार..' वनडे सीरीज से पहले पैट कमिंस ने फैंस से की विशेष अपील

Virat Rohit Retirement: आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि भारत के खिलाफ रविवार से पर्थ में शुरू हो रही एकदिवसीय श्रृंखला विशेष है क्योंकि यह आस्ट्रेलियाई प्रशंसकों के लिए सुपरस्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा को खेलते हुए देखने का आखिरी मौका हो सकता है।

Virat Rohit Retirement: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा है कि भारत के खिलाफ पर्थ में रविवार से शुरू हो रही एकदिवसीय श्रृंखला ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया की धरती पर खेलते हुए देखने का आखिरी मौका हो सकता है। पीठ की चोट से जूझ रहे 32 वर्षीय कमिंस इस श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे, जिससे वह काफी निराश हैं।

virat rohit cummins

विराट कोहली रोहित शर्मा पैट कमिंस (फोटो- AP)

कोहली-रोहित को आखिरी बार देखने का अवसर

कमिंस ने जियो हॉटस्टार से बातचीत में कहा, “विराट और रोहित लगभग पिछले 15 वर्षों से हर भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं, इसलिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रेमियों के लिए उन्हें यहां खेलते हुए देखने का यह आखिरी मौका हो सकता है।” उन्होंने भारतीय दिग्गजों की प्रशंसा करते हुए कहा, “वे निश्चित रूप से भारत के लिए खेल के चैंपियन रहे हैं और उन्हें हमेशा अच्छा समर्थन मिलता है। जब भी हम उनके खिलाफ खेलते हैं, दर्शक पूरे जोश में रहते हैं।”

End of Feed