Pat Cummins Hat Trick: W.W.W. पैट कमिंस ने बरपाया कहर, दो मैचों में दो हैट्रिक लेकर रच दिया इतिहास

Pat Cummins Hat Trick: ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ गेंदबाज पैट कमिंस ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कर लिया है। कमिंस टी20ई में भी लगातार दो हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।पैट कमिंस ने इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ मैच में लगातार तीन विकेट झटककर अपनी टी20 वर्ल्ड कप की पहली हैट्रिक ली थी।

Pat Cummins Hat Trick: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 के 8वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टक्कर अफगानिस्तान से हो रही है। वेस्टइंडीज में खेले जा रहे इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज पैट कमिंस ने इतिहास रच दिया है। कमिंस ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक ले ली है। ये उनकी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में लगातार दूसरी हैट्रिक है। वे विश्वकप के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। कमिंस टी20ई में भी लगातार दो हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। पैट कमिंस ने इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ मैच में लगातार तीन विकेट झटककर अपनी टी20 वर्ल्ड कप की पहली हैट्रिक ली थी।

PAT CUMMMINS T20 WC AP

पैट कमिंस (फोटो- AP)

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर पैट कमिंस ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने पहले दो ओवरों में कोई भी सफलता प्राप्त नहीं की। लेकिन जब वे अपने दूसरे स्पैल में आए तो उनके सामने राशिद खान थे जो कि हर बॉल पर शॉट मारना चाह रहे थे। कमिंस ने 18वें ओवर की पहली पांच गेंदों पर राशिद को छकाया और आखिरी गेंद पर उनका विकेट झटक लिया। इसके बाद कमिंस को आखिरी ओवर में जिम्मेदारी मिली। इसमें उन्होंने पहली ही गेंद पर करिम जन्नत का शिकार किया। वहीं अगली ही गेंद पर उन्होंने स्लोवर शॉर्ट बॉल डालकर गुलबदिन नैब को शिकार बनाया और इतिहास रच दिया।

End of Feed