IPL 2024 में हार्दिक पर रहेगा दबाव, पार्थिव पटेल ने बताया कारण

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 22, 2024, 10:00 PM IST

IPL 2024: आईपीएल 2024 के पहले दो हफ्तों का शेड्यूल आ गया है। पहले दो हफ्तों में 21 मुकाबले खेले जाएंगे। मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला 24 मार्च को गुजरात से है। इस मुकाबले में पहली बार हार्दिक मुंबई की ओर से बतौर कप्तान खेलते नजर आएंगे।

भारत के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने गुरुवार को कहा कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सत्र में मुंबई इंडियंस की अगुआई करते हुए हार्दिक पंड्या काफी दबाव में होंगे। लेकिन उन्होंने फ्रेंचाइजी के पंड्या को कप्तान बनाने के फैसले को सोचा समझा फैसला करार दिया। पार्थिव ने ‘जियो सिनेमा’ से कहा, ‘‘निश्चित रूप से पंड्या की कप्तानी चर्चा का विषय है। उसने जिस तरह से गुजरात टाइटन्स की अगुआई करते हुए पहले ही साल में खिताब दिलाया और फिर अगले साल फाइनल में अंतिम गेंद के रोमांच तक पहुंचे, तो उनका सफर गुजरात की टीम के साथ शानदार रहा। ’’

Hardik Pandya And Ishan Kishan

हार्दिक पांड्या और ईशान किशन (साभार-IPL)

उन्होंने कहा, ‘‘पंड्या अब मुंबई में वापस आ गये हैं जहां उनका क्रिकेट शुरू हुआ था। मुंबई की टीम को उनसे काफी उम्मीदें होंगी जिसकी निगाहें खिताब पर होंगी और उसके लिए क्वालीफाई करना ही सफलता नहीं है, उसे खिताब चाहिए। ’’

End of Feed