Ranji Trophy: 'भूत' के भरोसे जीता सौराष्ट्रा, असम को पारी और 12 रन से दी मात

बाएं हाथ के स्पिनर पार्थ भूत के 8 विकेट की मदद से सौराष्ट्र ने असम को एक पारी और 12 रन से हराकर रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। पार्थ भूत ने मैच में कुल 10 विकेट चटकाए। पहली पारी में दो और दूसरी पारी में 8 विकेट चटकाए। पारी के अंतर से जीत के साथ सौराष्ट्र को एक बोनस अंक भी मिला।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बाएं हाथ के स्पिनर पार्थ भूत के 8 विकेट की मदद से सौराष्ट्र ने असम को एक पारी और 12 रन से हराकर रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। तीसरे दिन असम के सात विकेट 65 रन पर निकालने के बाद सौराष्ट्र की जीत औपचारिकता मात्र बची थी। पार्थ भूत ने सात रन के भीतर छह विकेट चटकाए। पार्थ भूत ने 18 ओवर में 17 रन देकर 8 विकेट लिए। असम की टीम दूसरी पारी में 94 रन पर आउट हो गई। पारी के अंतर से जीत के साथ सौराष्ट्र को एक बोनस अंक भी मिला।

Parth Bhut

पार्थ भूत ने चटकाए 10 विकेट। फोटो- saucricket

असम के पहली पारी के 281 रन के जवाब में सौराष्ट्र ने 387 रन बनाये थे। असम की पहली पारी में सिबशंकर रॉय ने शतकीय पारी खेली थी। वहीं, कप्तान डेनिश दास ने 90 रन का योगदान दिया था। कप्तान जयदेव उनादकट ने तीन विकेट चटकाए, जबकि रवींद्र जडेजा और पार्थ भूत ने दो-दो विकेट लिए। सौराष्ट्र की तरफ से पहली पारी में हेतविक कोटक ने 80 रन और प्रेरक मांकड़ ने 76 रन की पारी खेली।

End of Feed