जम्मू और कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने सोमवार को घरेलू क्रिकेट में एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। यह पारस का 150वां रणजी ट्रॉफी मैच था और इसके साथ ही वह ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। इससे पहले केवल एक खिलाड़ी वसीम जाफर की यह कारनामा कर पाए हैं। पारस ने यह उपलब्धि बड़ौदा के खिलाफ मैच में हासिल किया जो वड़ोदरा रिलायंस स्टेडियम में खेला जा रहा है। साल 2000 के बाद से पारस उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो लगातार घरेलू क्रिकेट में अच्छा कर रहे हैं। खासतौर से 2012-13 का सीजन उनके लिए यादगार रहा था। इस सीजन हिमाचल प्रदेश के लिए उन्होंने 8 मैच में 5 शतकीय पारी खेली थी। जिसमें 3 शतक तो उन्होंने लगातार 3 पारी में खेली थी। इस सीजन में उन्होंने 78.11 की औसत से कुल 703 रन बनाए थे।
पारस डोगरा (साभार-X)
डोगरा को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी मौके मिले, 2010 सीजन में वे राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे, जब उन्होंने नौ मैच खेले थे। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 41 रन का था। उसके बाद आईपीएल में धीरे-धीरे उनकी उपलब्धता कम होते गई।
2012 में वह किंग्स XI पंजाब के लिए तीन मैच और 2013 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक मैच खेला। बाद में उन्हें गुजरात लायंस ने PL 2016 की नीलामी में उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा, हालांकि, वह एक भी मैच नहीं खेल पाए। पारस डोगरा के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 156 फर्स्ट क्लास मैच के अलावा 130 लिस्ट ए मैच और 105 टी20 मैच में क्रमश: 10,732 रन, 3751 रन और 2,354 रन बनाए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 34 शतक और 38 अर्धशतक, लिस्ट ए में 6 शतक और 21 अर्धशतक और टी20 में 13 अर्धशतक है।
