ट्रॉफी नहीं चाहिए बस इंडिया को हरा दें, बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान-ऐसी मानसिकता

भारत और पाकिस्तान की टीम जब भी मैदान में भिड़ती है कुछ ना कुछ होता जरूरा है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। भारत से करारी हार झेलने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वहां के आवाम की मानसिकता का पता चलता है।

हांगकांग चाइना को हराकर पाकिस्तान की टीम एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में तो पहुंच गई, लेकिन पाकिस्तानी आवाम अपनी टीम की इस सफलता से खुश नहीं है। सोशल मीडिया पर विमेंस पाकिस्तानी टीम के कोच वहाब रियाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको हैरानी होगी। हैरानी इस बात से होगी कि वहां के खिलाड़ियों के साथ-साथ आवाम के मन में भारत के प्रति कितनी नफरत भरी हुई है। यह वीडियो कब की है इसकी पुष्टि हम नहीं कर सकते, लेकिन यह पड़ोसी मुल्क की मानसिकता की गवाही चीख-चीख कर दे रहा है। भारत के खिलाफ शर्मनाक हार झेलने के बावजूद भी पाकिस्तानी टीम और वहां के फैंस बाज नहीं आ रहे हैं।

india women vs pakistan women

भारत-पाकिस्तान (साभार-X)

वहाब रियाज के वीडियो में क्या?

सोशल मीडिया पर वहाब रियाज का जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें वहाब बाउंड्री रोप के बाहर पाकिस्तानी फैंस का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। इसी दौरान एक पाकिस्तानी फैंस की आवाज आती है। फैंस वहाब से कह रहे हैं 'वहाब साहब इंडिया पर कोशिश करें। इंडिया को बीट करना है हमें इंडिया को। हमें ट्रॉफी नहीं चाहिए, इंडिया को हमने हराना है।'

End of Feed