ड्रेसिंग रूम में सोता रह गया पाकिस्तानी खिलाड़ी, अंपायर ने इस नियम के तहत दे दिया आउट

Saud Shakeel Timed Out: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी साउद शकील के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। वे टाइम्ड आउट होने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें प्रेसिडेंट कप में टाइम आउट करार दे दिया गया है।

Saud Shakeel Timed Out: पाकिस्तान के बल्लेबाज सऊद शकील (Saud Shakeel), जिन्होंने हाल ही में भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) में अर्धशतक जड़ा था उन्हें प्रेजीडेंट्स कप (President's Cup) प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट के फाइनल में 'टाइम आउट' (Timed Out) करार दिया गया। यह घटना तब हुई जब शकील कथित तौर पर अपनी बल्लेबाजी का इंतजार करते हुए सो गए थे।

saud shakeel

साउद शकील (फोटो- ICC)

यह मैच मंगलवार रात स्टेट बैंक और पाकिस्तान टेलीविजन के बीच खेला गया। रमजान के कारण पूरा मैच फ्लड लाइट्स में खेला गया। यह पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में पहली बार था जब कोई मैच रात ढाई बजे तक खेला गया।शकील स्टेट बैंक की ओर से खेल रहे थे और अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान पीटीवी के तेज गेंदबाज मुहम्मद शहजाद (Mohammad Shahzad) ने लगातार दो गेंदों पर उमर अमीन (Umar Amin) और फवाद आलम (Fawad Alam) को आउट कर दिया।

End of Feed